उज्जैन। उन्हेल मार्ग के रामगढ़ फंटा पर गुरूवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेजगति से दौड़ती स्कार्पियों ने किसान की ई-स्कूटी का पीछे से टक्कर मारी। किसान की मौके पर मौत हो गई। चालक स्कार्पियों छोड़कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोड़ंग मे रहने वाला किसान हटेसिंह पिता मदनलाल देपन 53 साल रात में पाणत करने खेत पर गया था। सुबह 7 बजे वापस ई-स्कूटी पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। रामगढ़ फंटा पर तेजगति से आ रही स्कार्पियों ने पीछे से टक्कर मार दी। किसान हटेसिंह जोरदार झटका लगने पर स्कूटी सहित उछकर गिर गया, सिर में गंभीर चोंट लगने पर मौके पर मौत हो गई। आसपास के गांव वालों ने घटनाक्रम देखा तो एकत्रित हो गये और हटेसिंह को लहूलुहान देख परिवार को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मौत हो चुकी थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दुर्घटनास्थल पहुंच गई थी। परिवार अस्पताल पहुंच गया था, भाई महेश देपन ने बताया कि हटेसिंह बड़े भाई थे और तीन बच्चों के पिता थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियों 80 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ रही थी। टक्कर मारने के बाद चालक नियंत्रण नहीं रख पाया था और सड़क मार्ग से कार उतरकर खेत में जा घुसी। उसका चालक मौके से भाग निकला था। पुलिस के अनुसार स्कार्पियों को जप्त कर लिया गया है। नम्बर के आधार पर चालक की तलाश जारी है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर मृतक किसान को पोस्टमार्टम कराया है।
इधर आटो-कार भिड़ंत में 7 घायल
सड़क दुर्घटना का दूसरा मामला गुरुवार सुबह इंदौररोड ग्राम निनौरा से पहले हुआ। तेजगति से रिवर्स आती इंदौर पासिंग कार ने आटो को टक्कर मार दी। आटो में सवार आगरा के रहने वाले राजेश, अशोक, मांगूलाल, रामकेश, अवधेश, सतीष और चालक हरीश पिता प्रेम बिहारी निवासी विष्णुपुरा घायल हो गये। घायलों ने बताया कि ठेकेदार हवलदार ने इंदौररोड स्थित होटल में होने वाली शादी के दौरान चाट बनाने का ठेका लिया था। वह ट्रेन से उज्जैन पहुंचे थे और आटो से होटल जा रहे थे। नानाखेड़ा पुलिस टक्कर मारने वाली कार के चालक का पता लगा रही है।
रामगढ़ फंटा पर दर्दनाक हादसा, चालक भागा खेत से लौट रहे किसान को स्कार्पियों ने कुचला