पोस्ट ऑफिस की छीनी गई जनसुविधा पुनः वापस देने हेतु केन्द्रीय मंत्री से मांग

महिदपुर। महिदपुर शहर के बीच बाजार में वर्षो से संचालित पोस्ट आफिस की व्यवस्था आम जनता से विभाग द्वारा दिनांक 28/06/06 को भारतीय डाक विभाग के 20 वर्ष पूर्व के पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर क्षेत्र इंदोर के द्वारा पत्र क्रमांक स्था.-अ/4-17 महिदपुर/08/दिनांक 28/03/06 के आदेश द्वारा स्थगित कर हमेशा के लिये जनसुविधा से आम जनता को वंचित करने से भारी कठिनाई व असुविधा उत्पन्न हो गई है।

पोस्ट आफिस बीच बाजार में होने से आम जनता को बहुत फायदा था। डाक टिकिट, पोस्टकार्ड, रजिस्ट्री, अंर्तदेशी पत्र के लिये जनता को भटकना नहीं पड़ता था। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता, न.पा. के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक नवलखा ने केन्द्रीय दूर संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से अनुरोध किया है कि महिदपुर की जनता से 20 वर्ष पूर्व छीनी गई बीच बाजार के उपडाकघर की व्यवस्था पुनः वापस देकर आम जनता को राहत प्रदान की जावें व डाकघर की कार्यक्षमता व कारोबार में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए व जनसुविधा के बेहतर कार्य को देखते हुए बीच बाजार में पुनः पोस्ट आफिस स्थापित किया जावें।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment