उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोलूखेड़ी में सोमवार दोपहर को छाया पति शिवम नाथ 18 साल ने दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में डाल लिया था। परिवार उसे फंदे से उताकर अस्पताल लाया था। 2 दिन चरक अस्पताल में चले उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 3 दिन चले इलाज के बाद रविवार दोपहर को छाया की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि छाया का विवाह सालभर पहले हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते उसके द्वारा मौत को गले लगाने का प्रयास किया जाना सामने आया है।
। दो पहिया वाहन चोरी करने वाले बदमाश जिले में सक्रिय दिखाई दे रहे है। पहला मामला महाकाल थाना क्षेत्र की शिकारी गली का है। आदित्य पिता प्यारे मिया नागौरी ने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। रात में बदमाश चुराकर ले गये। दूसरा मामला कायथा के ओमकारेश्वर मंदिर के पास छोटा गेट का है। कचरूलाल पिता पर्वतलाल निवासी साबूखेड़ी की बाइक का लॉक तोड़कर बदमाशों ने चुराई है। तीसरी वाहन चोरी की भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ावदा में रहने वाले प्रकाशचंद्र पिता जगदीश पाटीदार ने अपने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी खेत पर खड़ी की थी। जिसे दिनदहाड़े बदमाशों ने चोरी कर ली। दो पहिया वाहन चोरी के मामले में शंका जताई जा रही है कि कंजर गिरोह के बदमाशों का हाथ है। जो शहर के बाहर से आते है।
फांसी लगाने वाली युवती की 5 दिन बाद मौत, दो पहिया वाहन चोरी