दीपावली को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों की जमकर हो रही बिक्री एक से बढ़कर एक डिजाइन में लाइटिंग की सीरीज ,रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों की डिमांड बढ़ी जमकर हो रही बिक्री, घर व प्रतिष्ठान रंग-बिरंगे बिजली के झालरों सीरीज से सजे,   बाजार में बिजली की दुकानों पर एक से एक वैरायटी में लाइटिंग की सीरीज

उज्जैन। शहर में दीपावाली की रौनक देखने को मिल रही है फ्रीगंज, शहीद पार्क, गोपाल मंदिर, छत्री चौक, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, सांवेर रोड, नानाखेड़ा के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है, जो अपने घरों को सजाने के लिए नई-नई लाइटें खरीद रहे हैं। इस साल एक खास बात यह है कि भारतीय कंपनियों की लाइटें चीनी उत्पादों की जगह ले रही हैं। ये देसी लाइटें क्वालिटी, टिकाऊपन और दाम के मामले में बेहतर साबित हो रही हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने विभिन्न किस्मों की लाइटें बिक्री के लिए रखी है। इन लाइटिंग की जमकर बिक्री हो रही है। इसके अलावा गिफ्ट आइटमों की भरमार है। लोग दिपावली पर रिश्तेदारों और दोस्तों को देने के लिए गिफ्ट भी खरीद कर रहे हैं। मिठाइयों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। लोग मिठाई और अन्य मीठे पदार्थ खरीद रहे हैं।बाजारों में कई तरह की नई भारतीय लाइटें आई हैं। इनमें रिमोट कंट्रोल वाली LED स्ट्रिप लाइटें और कैप लाइटें शामिल हैं। सभी लाइटिंग 50 रुपए से लेकर 850 रुपए तक उपलब्ध है।
दीपावली को लेकर कई सीरीज मार्केट में
यार्ड रोप राइट एसएमडी, फैन लैंप, पिंचू, शुगर कैन लाइट, टेंपल लाइट मल्टी, डोर लक्ष्मी गणेश लटकन, डबल लक्ष्मी गणेश लटकन, मल्टी एसएमडी, लाइट शिवलिंग, लाइटिंग गणेश लक्ष्मी मूर्ति,स्टॉर लैंप,रोप लाईट सिरीज,मटका सिरीज़, पत्ती झालर, पानी वाले दिये,मोम लाईट,दिये वाली सिरीज़,झरना वाली सिरीज़, स्टार वाली सिरीज़,डीसको बल्ब, आकाश दीप सहित रंग-बिरंगे एलइडी लाइट की भी मांग अधिक है। नई सड़क स्थित माधव एंटरप्राइजेज के संचालक अंकित शर्मा ने बताया की उनके यहां भी कई वैरायटीयों में सीरीज 50 रुपए से लेकर 850 रुपए तक उपलब्ध हैं। कुछ सीरीज गारंटी वाली है जिसकी 6 महीने की गारंटी है।
पुष्पक इलेक्ट्रिक के संचालक आवेश बांदील ने कहा कि ऑन लाइन मार्केटिंग के कारण बाजार पर असर हुआ है।
भवनों व दुकानों की सजावट की गयी
इधर, दीपावली को लेकर शहर से बड़े-बड़े भवन पर रंग बिरंगी सीरीज लगाकर सजावट कर दी गयी है।दोपहिया-चारपहिया वाहन, टीवी सहित अन्य सामानों के शो रूम में आकर्षक लाइटिंग की गयी है. लाइटिंग से शहर जगमग कर रहा है. लोगों ने घर-दुकान में लाइट से साज-सजावट कर दी है। दीपावली पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment