रतलाम। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे 15 दिवसीय राज्य स्तरीय “एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान” के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अति.पुलिस अधीक्षक राकेश पन्द्रो, अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 03 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
थाना स्टेशन रोड पर अवैध मादक पदार्थ 18 ग्राम ब्राऊन शुगर(स्मैक) की तस्करी के संबंध में पंजीबद्ध अपराध एनडीपीएस एक्ट एवं थाना बिलपांक पर अवैध मादक पदार्थ 11 ग्राम एमडी ड्रग की तस्करी के संबंध में पंजीबद्ध अपराध एनडीपीएस एक्ट में आरोपी दिलशाद उर्फ दिलशाह पिता सिराज उल हक शेख उम्र 36 साल निवासी जहांगीरपुरा सुरत गुजरात का वर्ष 2023 से फरार था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दोनो थानों से कई बार टीम भेजकर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी सकुनत से फरार होने के कारण सफलता नही मिल पाई थी । उक्त दोनो प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 12,000/- रुपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी । आरोपी दिलशाद उर्फ दिलशाह पिता सिराज उल हक शेख उम्र 36 साल निवासी जहांगीरपुरा सुरत गुजरात को टीम भेजकर दिनांक 05.11.2026 को वडोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।