नेपानगर। बुरहानपुर के नेपानगर में पुलिस ने एक खेत से गांजे के 96 पौधे जब्त किए हैं। ये पौधे कपास और तुअर की फसल के बीच लगाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, पौधों का कुल वजन 49.740 किलो है। इनकी कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान खेत मालिक मौके से फरार हो गया।
मुखबिर की सूचना पर खेत में दी दबिश-नेपानगर थाना प्रभारी शाहबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मांडवा के पटेल मोहल्ला निवासी प्रकाश पिता कुंवर सिंह बारेला ने अपने खेत में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने खेत पर दबिश दी।तलाशी के दौरान कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के 96 पौधे मिले। इनकी लंबाई 4 से 7 फीट थी। सभी पौधे हरे-भरे और पत्तियों व कलियों वाले थे।पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी प्रकाश बारेला मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।