दीपोत्सव पर यातायात जाम ना हो शुक्रवार से बड़े वाहनों की एंट्री बंद: व्यवस्था का प्लान जारी

 जावरा । दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार धनतेरस से होगी ।नगर में चहल-पहल प्रारंभ हो गई। त्यौहार की खरीदारी की रौनक दिखने लगी। वाहनों के कारण होने वाली परेशानी ट्रैफिक जाम ना हो इसके लिए यातायात पुलिस ने 5 नवंबर की सुबह 10 बजे से तीन पहिया चार पहिया व अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया ।साथ ही परिवर्तित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था का प्लान जारी किया है ।यातायात थाना प्रभारी रविशंकर वर्मा ने बताया कि 5 नवंबर से लेकर दीपावली पर्व की खरीदारी संपन्न होने तक परिवर्तित मार्ग एवं वन वे प्लान लागू रहेगा ।चौपाटी से सिटी जाने वाले ऑटो मिनी डोर एवं अन्य तीन चार पहिया वाहन गौशाला रोड रतलामी गेट से लक्ष्मीबाई मार्ग नीम चौक आजाद चौक सोमवारिया होकर और रावण द्वारा तक वनवे के रूप में जाएंगे ।रावण द्वारा से आगे वाहन चालक चाहे तो गीता भवन ,खाचरोद नाका, अस्पताल रोड एवं स्टेशन रोड होकर अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज से चौपाटी जा सकते हैं ।अथवा रावण द्वारा से शहर पनाह रोड खिड़की दरवाजा चौराहा और वहां से सागर पैसा रोड होकर रतलामी गेट से स्टेशन रोड तरफ जाने के लिए जेल रोड का उपयोग करें ।तालनाका से खाचरोद ना का तरफ जाने के लिए हाथी खाना छोटी पुल वह अबू सहिद दरगाह रोड जनता कॉलोनी होकर जा सकते हैं। गुना चौक सेभडभूजा चौक तक तरफ हाथी खाना पुल से जवाहर पर तरफ, नीम चौक से कमानी गेट तरफ, आजाद चौक से खरीवाल मोहल्ला घंटाघर चौराहा तरफ, कमानी गेट से कोठी बाजार तरफ, पंकज बुक फुटी बावडी तिराहा से पिपली बाजार तरफ, और गोवर्धन नाथ चौराहा से आजाद चौक की तरफ ,तीन व चार वाहनो का प्रवेश बंद रहेगा ।
शहर की दुकानों पर माल लोडिंग एवं अनलोडिंग सिर्फ रात्रि में ही होगी ।रात्रि 10:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक ही रहेगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment