दुष्कर्म के बाद नाबालिग का कराया था गर्भपात -कानीपुरा से गिरफ्त में आया फरार आरोपी

उज्जैन। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात करने के मामले में फरार  आरोपी को कानीपुरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
17 अक्टूबर को चिमनगंज थाना पुलिस को नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद साहेबखेड़ी में रहने वाले नरेन्द्र जोशी के खिलाफ पास्को एक्ट के साथ दुष्कर्म करने की 8 गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने टीम गठित की थी। मंगलवार को सूचना मिलने के बाद कानीपुरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने घर बुलाया था और जबरदस्ती शारीरिक शोषण कर धमकी दी थी। कुछ दिन पहले नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो सामने आया कि वह गर्भवती है और उसने गर्भपात की खोली खाई है। पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया था कि उसे नरेन्द्र ने गर्भपात की गोली खिलाई थी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment