उज्जैन। शहर में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को चैकिंग अभियान चलाया गया। 41 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 50 हजार का जुर्माना वसूला गया।
डीएसपी मनोज खत्री द्वारा बताया कि शहर में 2 मार्गो देवासरोड ग्राम चंदेसरी गरोठ मार्ग और आगररोड पर दो न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यातायात पुलिस टीम द्वारा नियमों विरूद्ध चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया गया था। चार पहिया वाहन चालकों की जांच के दौरान 53 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 62 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में बिना नम्बर प्लेट, हूटर लगी गाड़ी और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों को चैक किया गया था। डीएसपी खत्री के अनुसार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।
बजरंग दल-करणी सेना की लगाई थी प्लेट
चैकिंग अभियान के दौरान जहां हूटर जप्त किये गये और काली फिल्म निकाली गई। वहीं नम्बर प्लेट की जगह लगी बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, करणी सेना, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सरपंच लगी प्लेट भी जप्त की गई। एक वाहन पर डिप्टी कमिश्नर की नेम प्लेट भी लगी थी। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।
हूटर-नेमप्लेट लगाकर दिखाते है रौब
शहर में चार पहिया वाहन चालकों द्वारा हूटर और नेमप्लेट लगाकर रौब दिखाया जाता है। यह वाहन ऐसे दौड़ते है, जैसे मार्ग उनके लिये ही बना है। कुछ दिन पहले ही यातायात पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद रॉग साईड हूटर बजाते हुये तेजगति से कार दौड़ाने वाले के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुये जुर्माने की कार्रवाई की थी।
नियमों का पालन नहीं करने पर 41 चालकों से वसूला जुर्माना न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ सड़क पर उतरी यातायात पुलिस