-सोने –चांदी में पुष्य नक्षत्र के पूर्व बडी गिरावट,जमकर होगी खरीदी: पिछले 6 दिनों में सोना 3 तो चांदी 17 हजार गिरी

उज्जैन। सोने एवं चांदी के भाव में उलटी गिनती का दौर थम नहीं रहा है। पिछले 10 माह में ही सोने एवं चांदी में जमकर गिरावट हुई है। अपने अधिकतम मुल्य पर जाने के बाद दोनों ही धातु के भाव में उलटी गिनती का दौर बराबर बना हुआ है। पुष्य नक्षत्र रविवार को 23 घंटे के लिए शुरू होने वाला है उससे पहले सोने में करीब 2 हजार एवं चांदी में करीब 5 हजार की गिरावट दर्ज की गई है।दीपावली से पहले खरीदी के महामुहुर्त पुष्य नक्षत्र की शुरूआत कृष्ण पक्ष की सप्तमी यानिकी 01 नवंबर को रहेगी। रविवार को आ रहे इस मुहुर्त को रवि पुष्य के तहत सर्वार्थसिद्धी योग से विशेष संयोग बन रहा है।मान्यताओं के अनुरूप इस नक्षत्र को सफलता एवं स्थायित्व से जोडकर देखा जाता रहा है। रविवार को आ रहे पुष्य नक्षत्र इस बार 23 घंटों का बताया जा रहा है। ऐसे में यह योग सोमवार तक रहने वाला है।

बाजार में होगी जमकर खरीदी-रवि पुष्य के योग में सोना खरीदी को विशेष बताया गया है। इसके साथ ही रविवारी सप्तमी के योग से भी इसे जोडकर देखा जा रहा है। सोना एवं चांदी के दामों में बराबर गिरावट के चलते इस योग में बडी मात्रा में खरीदी की संभावना जताई जा रही है। पुष्य योग एवं संयोग को देखते हुए उज्जैन के सर्राफा पटनी बाजार सहित प्रमुख ज्वेलर्स शाप में ग्राहकों के लिए रेड कारपेट लगाया गया है।बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों में विशेष सजावट की है। सोना –चांदी के दामों में उतार की स्थिति के बावजूद बडी मात्रा में बने गहनों को मंगवाया गया है।

6 दिनों में बराबर गिरावट –

उज्जैन के सर्राफा बाजार में सोने एवं चांदी के दामों में बराबर उल्टी गिनती जारी है। अगर इसे वर्ष की शुरूआत से देखें तो चांदी के भाव अपने उच्चतम स्तर से आधे से भी कम रह गए हैं और सोने में करीब 46 हजार के लगभग भाव टूटे हैं। इस सप्ताह की शुरूआत में सोमवार को सोना स्टैंडर्ड 10 ग्राम रूपए 1,44000 ,सोना रवा रूपए 1,43,800 ,चांदी पाट प्रति किलो रूपए 1,98,500,चांदी टंच 1,97,500 एवं चांदी सिक्का 2500 रूपए का भाव था। पिछले 5 दिनों में ही भावों में गिरावट की स्थिति बराबर देखी गई है। शनिवार को बाजार में 24 केरेट 10 ग्राम सोना स्टैंडर्ड रूपए 1,41,000, सोना रवा रूपए 1,40,500 चांदी पाट प्रति किलो रूपए 1,83,500 चांदी टंच रूपए 1,82,500 का भाव दर्ज की गई है।

लग्नसरा की खरीदारी के लिए अवसर-इधर बाजार के जानकारों का कहना है कि दामों में गिरावट कब तक रहती है इसे कहना मुश्किल है। जिन बातों से दाम प्रभावित हो रहे हैं उनके स्थायित्व की स्थिति पर ही यह निर्भर करता है। क्रुड आयल बराबर उंचे दामों पर बना हुआ है ऐसे में डालर की गिरावट हो रही है। इसके चलते साल के प्रारंभिक स्थिति में लग्नसरा के खरीदी करने वालों की अपेक्षा अभी अवसर है। इसमें जरूरत के मान से खरीदी की जाना ही ठीक रहेगा। आने वाले दिनों में जमकर लग्नसरा रहेगा। इसे देखते हुए बाजार में 22 कैरेट का माल उपलब्ध है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment