मन्दसौर। जिले के शामगढ़ थाना पुलिस ने 31 अक्टूबर को बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्राली से 509 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना पर देवरी मेलखेड़ा आम रोड पर ग्राम टकरावद फंटा के पास संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर चेक किया गया। ट्राली की तलाशी लेने पर उसमें से 27 काले प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 509 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ एक लाख अस्सी हजार रुपये है तथा साथ ही एक लाख रुपये कीमत का बिना नंबर का मैसी ट्रैक्टर-ट्राली भी जब्त किया गया है। मौके से गिरफ्तार किए गए ट्रैक्टर चालक रमेश प्रजापति पिता मोहनलाल प्रजापति उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम शक्करखेड़ी थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर ने पूछताछ में बताया कि वह इस डोडाचुरा से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को ग्राम शक्करखेड़ी के ही कुशमल पिता माधुलाल पाटीदार से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी रमेश प्रजापति और फरार आरोपी कुशमल पाटीदार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी से डोडाचुरा के स्रोतों के संबंध में अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।
बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्राली से 509 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार