दीपावली की खुशियों में ठग न लगा दें सेंध, कार्बाइड गन से भी रहें दूर!

इंदौर। दीपावली के त्योहार पर साइबर ठगों के जाल और खतरनाक कार्बाइड गन से बचाने के लिए इंदौर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने फर्जी दिवाली ऑफर्स, आकर्षक डिस्काउंट और गिफ्ट हैम्पर के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही कार्बाइड गन के इस्तेमाल को जानलेवा बताते हुए इसके निर्माण, बिक्री और उपयोग से दूर रहने की हिदायत दी है।   त्योहार के दौरान ऑनलाइन खरीदारी और आकर्षक ऑफर्स की आड़ में साइबर ठग लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। मुफ्त गिफ्ट, भारी छूट और बोनस का लालच देकर संदिग्ध लिंक भेजे जाते हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करने या अनजान APK फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल का निजी डेटा चोरी होने और बैंक खाते में जमा रकम गंवाने का खतरा रहता है। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध फाइल डाउनलोड करने से बचने और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment