उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस मित्रों से मिले एसपी

उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम करछा मेले में पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस मित्रों से शुक्रवार को एसपी प्रदीप शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मुलाकत की और उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंसा करते हुये उत्साहवर्धन किया। एसपी शर्मा ने सभी पुलिस मित्रों से भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा भावना, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहने की बात कहीं। उन्होने कहा कि पुलिस मित्रों का समर्पण, सहयोग पुलिस व्यवस्था को सुदृढ बनाने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आगामी समय में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन धार्मिक नगरी में होने वाला है। उस वक्त भी पुलिस मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पुलिस मित्रों से हुई एसपी की मुलाकात के दौरान डीएसपी भारत यादव, नरवर थाना टीआई बल्लूसिंह मंडलोई भी मौजूद थे। उन्होने भी पुलिस मित्रों के सहयोग की प्रशंसा की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment