इंगोरिया। गांव पलवा में मंगलवार सुबह 6 बजे एक खेतिहर मजदूर जिस किसान के यहां काम करता था उसी के अनाज रखने के बाड़े में वेंटिलेशन में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि गिरधारीलाल हारोड़ माली निवासी पलवा की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक धन्नालाल उर्फ मनीष पिता सुखराम जाति भील उम्र 28 वर्ष निवासी सेमल खेड़ी थाना रावटी जिला रतलाम हाल मुकाम ग्राम पलवा का शव का पंचनामा बना कर मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल बड़नगर भेजा ।
सूचनाकर्ता किसान गिरधारील हारोड ने पुलिस को बताया कि मृतक धन्नालाल करीब दो साल से मेरे यहां हाली का ( खेत पर पानत करने का ) कार्य कर रहा था। 26 तारीख की शाम साढे छ बजे मैं उसे खाने का टिफिन दे आया था। फिर रात साढ़े दस बजे लाइट आने पर उसे फोन कर खेत पर पानत करने के लिए कहा था। सुबह जब मैं बाड़े पर मवेशियों का दूध निकालने के लिए गया तो देखा कि धन्नालाल वेंटिलेशन पर रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था।