उज्जैन। हाथ से दिव्यांग महिला को मजदूरी दिलाने का झांसा देकर 2 युवक बाइक से ले गये और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने महिला से मारपीट की। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का गांव में जुलूस निकाला गया और अनैतिक कृत्य करने पर सबक सिखाया।
चिंतामण थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि ग्राम रत्नाखेड़ी के चौकीदार द्वारा एक महिला को थाने लाया गया था। जिसे चोंट लगी थी। महिला हाथ दिव्यांग थी जिसे लकवा लगा था। पूछताछ करने पर महिला के साथ गंभीर घटना होना सामने आया। उसने बताया कि वह बेटी के घर गई थी और घर लौट रही थी। क्षिप्रा ब्रिज के पास बाइक सवार 2 युवक उसे मजदूरी का झांसा देकर अपने साथ ले गये थे और पैसे देने की बात कहीं थी। उसे रत्नाखेड़ी लेकर आये और एक मकान में बंधक बना लिया। उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया, विरोध करने पर मारपीट की। रातभर उसे बंधक बनाकर रखा और सुबह छोड़ दिया। थाना प्रभारी के अनुसार महिला को घटनास्थल ले जाया गया। जहां सामने आया कि उसे राकेश पिता तोलाराम के मकान में रखा गया था। पुलिस ने राकेश को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। उसने अपने साथी दिलीप पिता रामलाल निवासी भैरवगढ़ के साथ महिला को बाइक से घर लेकर आना बताया। पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर अनैतिक कार्य करने का मामला दर्ज किया। दुष्कर्म के दोनों आरोपियों के गिरफ्त में आने पर सोमवार दोपहर को पुलिस ने ग्राम रत्नाखेड़ी में जुलूस निकाला और जमकर सबक सिखाया।
महिला से दुष्कर्म करने वाला का निकाला जुलूस