मक्सी। शाजापुर जिले की मक्सी पुलिस ने अवैध रूप से गौवंश का परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार केड़ों को मुक्त कराया है। पुलिस ने लोडिंग गाड़ी क्रमांक एमपी 09 बीटी 5130 को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वाहन में चार केड़ों को ठूंस-ठूंसकर क्रूरतापूर्वक भरा गया था और उन्हें इंदौर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और गौवंश सहित कुल आठ लाख रुपये का सामान जब्त किया है। मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।”पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर और एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी।इसी दौरान मक्सी थाना प्रभारी निरीक्षक मदन इवने के निर्देशन में पुलिस टीम को मुखबिर से अवैध गौवंश परिवहन की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध लोडिंग वाहन को पकड़ा। जांच में वाहन के अंदर चार केड़े क्रूरतापूर्वक भरे मिले।”पुलिस ने वाहन ड्राइवर बलराम भालसे (44), पिता मन्साराम भालसे, निवासी बिहाड़िया फाटा, देवगुराड़िया, कम्पेल, थाना खुड़ैल, जिला इंदौर को हिरासत में लिया। वाहन और केड़ों को जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।”
पिकअप गाड़ी में ले जाए जा रहे अवैध गौवंश को पुलिस ने पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार