पत्नी से बात करने पर युवक को मारे थे चाकू -जानलेवा हमले के 4 आरोपी हिरासत में

उज्जैन। पत्नी से बात करने पर पति ने अपने 2 भाई और रिश्तेदार के साथ मिलकर युवक को चाकू मार दिये थे। युवक के गंभीर घायल होने पर पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने हमले में शामिल चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जिनसे रिमांड पर पूछताछ की जा रही है।
चिमनगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 3 अक्टूबर को  ज्ञानेश्वरी माता मंदिर की गली ढांचा भवन में तुषार पिता विनोद भंडारी 22 वर्ष निवासी विश्वबैक कॉलोनी पर चाकू से मदन पिता रतनलाल यादव ने अपने भाई सत्या उर्फ सत्तू यादव, पवन यादव और सुमित पिता रमेश यादव के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया था। मामले में घायल तुषार की शिकायत पर चारों के खिलाफ 109(1), 127(2), 296 (ए), 115 (2), 3(5) का प्रकरण दर्ज किया था। चारों हमला करने के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। शनिवार को सूचना मिलने पर चारों को हिरासत में लिया गया। जिन्हे न्यायालय से पूछताछ के लिये 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है। जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी मदन यादव है। घायल तुषार उसकी पत्नी से बातचीत करता था। जिसके चलते दोनों पति-पत्नी में मामला तलाक तक पहुंच गया था। इसी को लेकर मदन ने जान से मारने की नियत से तुषार को चाकू मारे थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment