इंदौर।इंदौर में फेसबुक पर शेयर मार्केट का विज्ञापन देखकर वॉटर पार्क संचालक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें पहले 10 से 20% तक मुनाफा दिखाया और फिर ट्रेडिंग के नाम पर ₹8.59 लाख जमा करा लिए। इसके बाद खाते में ₹29 लाख का फर्जी मुनाफा दिखाया गया।आरोपियों ने IPO में शेयर दिलाने के नाम पर उनसे 18 लाख रुपए और मांगे। हीरा नगर पुलिस ने रितेश कुमार निमाड़े की शिकायत पर शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फेसबुक विज्ञापन से वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा-रितेश कुमार निमाड़े वॉटर पार्क का संचालन करते हैं। उन्होंने 12 अगस्त को फेसबुक पर स्टॉक मार्केट से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप CLIMB HIGHER – 993 से जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में BLST के टिप्स और कॉल दिए जाने लगे।