न्यूजर्सी।अमेरिका की बड़ी मेडिकल जांच कंपनियों में शामिल क्वेस्ट डायग्नोस्टिक्स पर साइबर हमला हुआ है। इस हमले में हैकरों ने मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट और उनकी निजी जानकारी तक पहुंच बना ली।अभी तक क्वेस्ट डायग्नोस्टिक्स ने यह नहीं बताया है कि साइबर हमले से कितने मरीज प्रभावित हुए हैं। कंपनी के मुताबिक, कितने मरीजों की जानकारी तक पहुंच बनाई गई और कौन-कौन से रिकॉर्ड प्रभावित हुए, इसकी जांच जारी है।कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। साइबर सुरक्षा पर नजर रखने वाली कंपनी कंपैरीटेक के मुताबिक, सितंबर 2026 तक दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों पर साइबर हमलों के 716 मामले सामने आए। इनमें से 410 हमले अकेले अमेरिका में हुए।
अमेरिकी मेडिकल लैब पर साइबर अटैक, मरीजों का डेटा लीक:हेल्थकेयर सेक्टर पर इस साल दुनियाभर में 716 हमले