ओपियम  फैक्ट्री के फायर अधिकारियों ने सिखाये नपा कर्मचारियों को आग बुझाने के गुर

नीमच। आगामी दीपावली सहित अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय ओपियम एंड अल्कोलायड फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड टीम के साथ इंस्पेक्टर खुशीराम मीना ने गुरुवार 22 अक्टूबर को नगर पालिका कार्यालय परिसर में नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम के अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य नपा स्टाफ को आग बुझाने का लाइव प्रशिक्षण( डेमो) देते हुए आग बुझाने के उपकरणों के उपयोग की जानकारी प्रदान की। इस दौरान नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा, उप यंत्री श्री अरविंद सिंह, वाहन शाखा प्रभारी श्री कमलेश व्यास तथा एन यु एल एम के सिटी मिशन मैनेजर श्री प्रवीण आर्य भी मौजूद थे।
                                                 मौके पर अफीम फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड टीम के अधिकारियों ने आग लगा कर आग बुझाने वाले उपकरणों का उपयोग कैसे किया जाता है इसका लाइव डेमो दिखाया और  नगर पालिका की फायर ब्रिगेड शाखा के  कर्मचारियों से उपकरणों का उपयोग करवा कर आग भी बुझवाई। इस दौरान ओपियम फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड टीम के प्रमुख इंस्पेक्टर श्री खुशीराम मीना ने कहां की दीपावली के त्यौहार पर आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए हमारी टीम द्वारा आग बुझाने का लाइव डेमो के माध्यम से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्री मीणा ने कहा कि हर आदमी को आग से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को यह जानकारी होना चाहिए l शर्मा  ने कहा कि आज अफीम फैक्ट्री के माध्यम से नगर पालिका के फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को आग बुझाने के समय सावधानी बरतने तथा आग बुझाने के उपकरणों का उपयोग किस प्रकार किया जाता है इसका प्रशिक्षण दिलवाया गया है ताकि किसी भी आगजनी की घटना के दौरान समय रहते आंख पर काबू पाया जाकर बड़ी घटना को रोका जा सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment