क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास रहवासी मकान के नजदीक बैठा घायल तेंदुआ दिखा: , वन विभाग कर रहा सर्चिंग

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में क्रिसेंट वॉटर पार्क के नजदीक बुधवार सुबह एक तेंदुआ रहवासी मकान के पास बैठा दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में उसकी तलाश शुरू की। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की मौजूदगी और उसकी चोटों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मकान के पास सुस्त हालत में बैठा दिखा तेंदुआ-जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास बने हरिओम ठाकुर के मकान के आसपास लोगों ने तेंदुए को बैठे देखा। ग्रामीणों का कहना है कि वह सुस्त लग रहा था और उसके मुंह व सिर पर चोट लगी थी। इस वजह से आशंका जताई गई कि वह किसी दूसरे वन्यजीव से संघर्ष के दौरान घायल हुआ होगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment