पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 की मौत:28 बच्चे और महिला टीचर की जान गई, 40 से ज्यादा घायल

पेशावर।पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई। इनमें 28 छात्र और एक महिला टीचर शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र 13 साल या उससे कम है।यह हादसा दीर कॉलोनी इलाके में हुआ। इसमें 40 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। उनके इलाज के लिए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टरों और दूसरे कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment