उज्जैन। मंदसौर में पदस्थ आरक्षक रंजीतसिंह डोडिया की 26 जनवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होने पर उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मनवीयता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुये दिवंगत आरक्षक के 2 वर्षीय पुत्र मनवीत को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। मध्यप्रदेश में पहली बार 2 साल के बालक को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। बताया जा रहा है कि मंदसौर में पद खाली नहीं होने पर बालक को उज्जैन में नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। दिवंगत आरक्षक की पत्नी द्वारा पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति दिये जाने का पत्र सौंपा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में संज्ञान लेकर सभी दस्तावेजों की कार्रवाई को पूर्ण कराया और बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होने 2 वर्षीय बाल आरक्षक को स्नेह के रूप में चॉकलेट भेंट की।
दो साल के बालक को मिली बाल आरक्षक की नियुक्ति