इंदौर।होलकर साइंस कॉलेज के बाहर सोमवार दोपहर अपनी मांगों को लेकर दो स्टूडेंट अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक वे भूख हड़ताल कर सकते हैं तब तक वे यहां बैठेंगे। ये दोनों स्टूडेंट्स राजपूत सेना छात्र संगठन के पदाधिकारी भी हैं।उनका कहना है कॉलेज द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पूरा मामला पिछले महीने गणेश चतुर्थी के दौरान हुई मारपीट की घटना का है। भूख हड़ताल पर राजपूत करणी सेना छात्र संगठन के होलकर कॉलेज के उपाध्यक्ष व स्टूडेंट हर्ष तिवारी अपने जिला अध्यक्ष साथी श्याम शुक्ला के साथ बैठे हैं।
होलकर कॉलेज के बाहर स्टूडेंट भूख हड़ताल पर:मांगों को लेकर करणी सेना छात्र संगठन का प्रदर्शन