उज्जैन।इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक रविवार सुबह करीब 10 बजे उज्जैन पहुंचे। दोनों दिग्गजों ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।नंदी हॉल में बैठकर किया ध्यान-गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने सबसे पहले चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद दोनों नंदी हॉल पहुंचे और वहां बैठकर भक्ति भाव से ध्यान लगाया। दर्शन के दौरान स्थानीय सांसद भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर समिति और सांसद की ओर से दोनों का स्वागत भी किया गया।
मैच से पहले महाकाल पहुंचे कोच गौतम गंभीर:बैटिंग कोच सितांशु के साथ किए बाबा के दर्शन