भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल जीते ; कलेक्टर आशीष सिंह ने रीटोटलिंग के आदेश दिए

उज्जैन। शहर में नगर सरकार की तस्वीरें साफ हो गई है। एक बार फिर बीजेपी के महापौर प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। उज्जैन में मतगणना के दौरान महापौर पद के लिए भाजपा के मुकेश टटवाल और कांग्रेस के महेश परमार के बीच कांटे का मुकाबला रहा।

आखिर में भाजपा के मुकेश टटवाल ने 923 वोट से जीत दर्ज की। नतीजे आने से पहले कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने सभी को वहां से हटाया। उसके बाद महेश परमार धरने पर बैठ गए व री काउंटिंग की मांग करने लगे। कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार महेश परमार की मांग पर रिकाउंटिंग हो रही है। जिसके बाद भाजपा नेता भी मतगणना स्थल पर प्रदर्शन करने लगे। और दोनों ही दलों के नेताओं का मतगणना स्थल पर हुजूम लगा रहा।

इस बीच मतगणना स्थल पर काफी गहमागहमी रही और भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटाया। शहर में एक बार फिर कमल खिला है। भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल की जीत के बाद कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने रीटोटलिंग के आदेश दिए हैं। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी प्रमाण पत्र देने के लिए पुलिस से भिड़ गए। फिहलाल, जीत का अंतर 923 वोट है। भाजपा प्रत्याशी टटवाल को 1 लाख 34 हजरा 240 वोट मिले हैं। कांग्रेस को 1 लाख 33 हजार 317 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा ने 37 वार्ड जीत लिए हैं और कांग्रेस ने भी 17 वार्डों पर जीत दर्ज की है।
बीजेपी महापौर प्रत्याशी के जीतते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर आशीष सिंह को घेर लिया लिया था हंगामा करने लगे और बाहर आकर सभी कांग्रेसी धरने पर बैठ गए जिसके बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। इन सब गहमागहमी के बाद रिकाउंटिंग हो रही है।