दोपहर उपरांत अंचल से पहुंचने लगे थे बडी संख्या में शहर श्रद्धालु देर रात से त्रिवेणी पर ख्याता,शिप्रा, गंडकी के संगम पर स्नान -त्रिवेणी बैराज में नर्मदा का भरपूर जल,फव्वारे लगे,प्रशासन एवं निगम ने जुटाई व्यवस्थाएं

 

उज्जैन । त्रिसंयोग में शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या का त्रिवेणी पर श्रद्धालु स्नान होगा। त्रिवेणी पर बाहर से आए श्रद्धालुओं ने देर रात से ही यहां स्नान का क्रम शुरू कर दिया।  त्रिवेणी पर ख्याता (कान्ह),शिप्रा एवं गंडकी नदी के संगम पर श्रद्धालुओं का स्नान की परंपरा है। स्नान का क्रम शनिवार को दोपहर उपरांत तक जारी रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी स्थित नव ग्रह शनि मंदिर पर दर्शन पूजन भी करेंगे।

त्रिवेणी स्थित मंदिर के पुजारी जितेन्द्र बैरागी के अनुसार त्रिवेणी पर तीन नदियों का संगम की मान्यता है और उसी के जल में स्नान की परंपरा है। यहां ख्याता (कान्ह),शिप्रा एवं गंडकी नदी का संगम है। गंडकी नदी गुप्त है। कान्ह को शास्त्रोक्त ख्याता कहा जाता है। त्रिवेणी संगम पर स्नान का शास्त्रोक्त महत्व है। ऐसे में शनिश्चरी अमावस्या का स्नान शुक्रवार रात 12 बजे बाद से शुरू होता है। इसके उपरांत यह स्नान शनिवार को दोपहर उपरांत तक जारी रहेगा। श्रद्धालु स्नान के उपरांत मान्यता अनुसार अपने पुराने वस्त्र एवं जूते-चप्पल यहां त्यागते हैं। भगवान शनि देव का दर्शन कर उन्हें तेल,श्री फल अर्पित कर पूजन अर्चन करते हैं। इसी के साथ नवग्रह के दर्शन किए जाते हैं।

महापौर ने देखी व्यवस्था- महापौर मुकेश टटवाल ने शुक्रवार को शनि मंदिर घाट पहुंचकर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।  नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्नान हेतु शुद्ध जल एवं फव्वारों की व्यवस्था, वस्त्र बदलने के लिए पृथक प्रथक चेंजिंग रूम, पेयजल, संकेतक बोर्ड, नियंत्रण कक्ष तथा घाट परिसर में साफ-सफाई सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर घाट के साथ-साथ शहर के अन्य प्रमुख घाटों पर भी अमावस्या पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं के स्नान एवं आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
अधिकारियों ने लिया जायजा-

शनिचरी अमावस्या स्नान को लेकर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा शुक्रवार को अधिकारियों के दल को लेकर घाट पर पहुंचे थे। उन्होंने त्रिवेणी संगम घाट का विशेष निरीक्षण किया। निरीक्षण में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए घाट परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment