इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

 लखनऊ।पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे प्लेन का अगला हिस्सा यानी नोज क्षतिग्रस्त हुआ है।जिस वक्त प्लेन बिजली की चपेट में आया, उस समय वह करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था।हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ से विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में 150 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।जिस समय बिजली गिरने की घटना हुई, विमान में 150 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।इंडिगो विमान ने पटना एयरपोर्ट से बुधवार दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी। इसी विमान को शाम 5:05 बजे लखनऊ से अहमदाबाद जाना था।एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली की चपेट में आने के बाद विमान शाम 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। जबकि इसे शाम 4:20 बजे पहुंचना था।तकनीकी दिक्कत आने के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। यात्रियों के लिए इंडिगो ने दूसरे विमान का इंतजाम किया।सभी यात्रियों को शाम 6:22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। इंजीनियरों की टीम खराब हुए विमान की जांच कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment