उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड में 20 अगस्त को धार्मिक यात्रा पर आई सोनू ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 41 पी 8988 पार्क की गई थी। रात 11 बजे चालक ने बस को पार्किंग से बाहर निकालने के लिये रिवर्स लिया था, उसी दौरान पार्किंग मैदान में सो रहे पारस पिता पूरणसिंह बघेल 25 साल निवासी मुरैना पर बस का पिछला पहिया चढ़ गया था। पारस गंभीर घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 दिन चले उपचार के बाद रविवार तड़के पारस की मौत हो गई। महाकाल थाना एएसआई के. के. मालवीय ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। बस जप्त कर ली गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पारस काफी समय से उज्जैन में रहकर होटल पर काम कर रहा था। दुर्घटना के बाद पुलिस से उन्हे सूचना मिली थी। जिसके बाद उज्जैन पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिये मुरैना लेकर गये है।
कार्तिक मेला ग्राउंड हादसे में घायल युवक की मौत