निर्माणाधीन नानाखेड़ा–शांति पैलेस मार्ग  एक लेन 28 अगस्त राखी पर नागरिकों के लिए खुलेगी

उज्जैन। नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाई जा रही है। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि 28 अगस्त, शुक्रवार को राखी पर्व के अवसर पर नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा मार्ग की एक साइड नागरिकों के आवागमन के लिए प्रारंभ कर दी जाएगी।

रविवार को महापौर मुकेश टटवाल ने अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एक और का मार्ग खुलने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, इसी के साथ सितंबर माह के अंत तक शेष कार्य को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

9.44 करोड में बन रहा 550 मीटर लंबा 45 मीटर चौड़ा मार्ग

नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा तक 9 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से 550 मीटर लंबाई एवं 45 मीटर चौड़ाई वाले मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, मार्ग को आधुनिक एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए दोनों ओर 2.25 मीटर चौड़े ग्रीन बेल्ट, मध्य डिवाइडर में पौधारोपण, दोनों ओर सर्विस रोड तथा सर्विस रोड के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा हैं साथ ही डिवाइडर का निर्माण कर क्षेत्र को बेहतर यातायात व्यवस्था के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मार्ग पर हाईमास्ट एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से रात्रि में भी क्षेत्र को पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment