इंदौर। कनाड़िया इलाके में 22 जुलाई को वाहन को टक्कर मारने के बाद पुलिस के हाथ लगे कंटेनर से करीब 55 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने मामले में कंटेनर सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।पूछताछ में आरोपियों ने शराब की तस्करी में कमीशन पर काम करने वाले दो लोगों के नाम बताए। कनाड़िया पुलिस ने शनिवार को हनी पुत्र हरभजन टूटेजा निवासी अमितेश नगर और मोनू उर्फ कृष्णा निवासी रठेर, मुरैना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी कमीशन लेकर ग्वालियर और शिवपुरी से इंदौर के रास्ते अलीराजपुर तक शराब पहुंचवाते थे। पूछताछ में उन्होंने दो शराब ठेकेदारों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
55 लाख की शराब तस्करी में 2 और गिरफ्तार: ग्वालियर-चंबल से अलीराजपुर भेजते थे बीयर