*आदिवासी छात्रावास में परोसी गई कीड़े वाली खिचड़ी, बच्चों का फूटा गुस्सा:अधीक्षक सस्पेंड

*बुरहानपुर।जिले के सीनियर आदिवासी छात्रावास में बच्चों के भोजन में भारी लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार रात छात्रों को परोसी गई खिचड़ी में इल्लियां (कीड़े) रेंगती मिलीं। अपनी थाली में कीड़े देख बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा।आक्रोशित छात्र खाना छोड़कर रात करीब 8 बजे लगभग 2 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गए और आला अधिकारियों से घटिया भोजन की शिकायत की।*प्रशासन में हड़कंप, रातों-रात शुरू हुई जांच-
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने रातों-रात जांच शुरू की। अगले ही दिन छात्रावास अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया।
*फ्रिज खाली और किचन मिला गंदा-छात्रों की शिकायत मिलते ही जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम रात में ही हॉस्टल पहुंच गई। जांच के दौरान जो दिखा, वह चौंकाने वाला था।*अधीक्षक सस्पेंड, नए को सौंपा अतिरिक्त प्रभार-जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त भरत जांचपुरे ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में साफ तौर पर भारी लापरवाही और अनियमितताएं सामने आई हैं।बच्चों के स्वास्थ्य के साथ हुए इस खिलवाड़ के चलते छात्रावास अधीक्षक सम्राट सोनवणे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए फिलहाल उत्कृष्ट बालक छात्रावास के अधीक्षक सुरेश करोड़ा को इस हॉस्टल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment