महिदपुर रोड ।पिछले तीन-चार दिनों से शक्कर के भाव में आए तेजी से उछाल ने महिदपुर रोड में चाय बेचने वालों की अच्छी खासी नींद उड़ा दी है । नगर के अधिकांश दुकानदार कुछ अपने कस्टमरों सहित दुकान पर आने वाले ग्राहकों को महज ₹5 में एक चाय उपलब्ध कराते हैं इधर अन्य चीजों के वस्तुओं के भाव के साथ-साथ शक्कर के भावों में आई तेजी ने उन्हें अपनी कीमतों में वृद्धि करने के लिये मजबूर कर दिया है चाय विक्रेता अनिल सौलंकी कैलाश सोलंकी मुकेश पोरवाल कुक्कू मीणा तथा संतोष मीणा के अनुसार वैसे भी पिछले कई समय से₹5 में चाय ग्राहकों को उपलब्ध कराना घटेगा सौदा साबित हो रहा था लेकिन शक्कर के दामों में आई तेजी ने उन्हें दामों को बढ़ाने के लिये सोचने को मजबूर कर दिया है। दूसरी और किराना व्यापारी राम भरोसे पोरवाल महेंद्र सेठिया लोकेश जैन आशीष पोरवाल प्रकाश पोरवाल अधिक अनुसार पिछले तीन-चार दिनों में शक्कर के थोक में 5 सौ से 9 सौ रुपए प्रति 50 किलो के बेग पर तथा खेरची 15 से 20 रुपए प्रति किलो भावों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई।
शक्कर के भावों में आई तेजी ने चाय बेचने वालों की उड़ाई नींद