रतलाम, । औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत काटजू नगर (नगर सुधार न्यास) में बुधवार दोपहर एक बंद मकान में 35 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक युवक की ढाई माह पूर्व ही शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद से युवक घर में अकेला रह रहा था।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेश उर्फ लखन पिता दर्शन कुमार चौहान (35) निवासी काटजू नगर (नगर सुधार न्यास, पहली मंजिल) के रूप में हुई है।बुधवार को आसपास रहने वाले लोगों को जब सुरेश के मकान से तेज बदबू आने लगी, तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी।दरवाजा खोला तो फंदे से लटक रहा था शव-सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने दरवाजा खोलकर भीतर प्रवेश किया, तो देखा कि सुरेश का शव कमरे में पलंग के चद्दर से बने फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को नीचे उतारा और मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,; बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना