सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी  के मकान में दिनदहाड़े लाखो की चोरी,  प्रकरण दर्ज

तराना।तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बघेरा में दिनदहाड़े सुने मकान में लाखों की चोरी हो गई है।घटना रविवार की है।फरियादी धर्मेंद्र पिता शिवनारायण सोलंकी ने तराना थाने में एफआईआर दर्ज कराई। करीब 8 सदस्यों का परिवार है।फरियादी ने बताया कि रविवार करीब 11 बजे सभी ग्राम बिसनखेड़ा में मेरी  बहन के घर मांगलिग  कार्यक्रम में गए थे।घर पर कोई नही था।कमरे में ताले लगे हुए थे।शाम 5:30 बजे वापस आए तो हाल के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।घर के दरवाजे का पटिया टूटा होकर  छेट था।कमरो में सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था।गोदरेज के अंदर रखे चांदी  के आभूषण  नगदी 40 हजार  रुपए  अन्य  कमरे मे  15 हजार रुपये नगदी व गुल्लक लोहे की जिसमें 500 के नोट रखे हुए थे जो नही मिले।फरियादी की शिकायत पर  प्रकरण दर्ज किया गया है। फरियादी के पिता सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी है।फरियादी किसान भी है।मामले की जांच कर रहे एस आई हरिराम हगोरिया ने बताया कि पुलिस दल द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मोके पर फिंगर प्रिंट टीम द्वारा गोदरेज,बॉक्स आदि पर से फिंगर प्रिंट लिए गए है। साथ सायबर सेल की टीम भी मौके पर आई थी। मामले जाच चल रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment