खेत की मेढ़ को लेकर विवाद, फावड़े-दराते से दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला  दर्ज

बड़नगर। तहसील के ग्राम अमला में सोमवार दोपहर दो पक्षों में खेत की मेढ़ पर खंभे लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि  ग्राम अमला में  भैरूलाल निनामा एवं शंकरलाल यादव के खेत है। सोमवार दोपहर  भैरूलाल भील अपनी पत्नी तेजुबाई और बहू रेखाबाई के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान मेढ़ पर पोल लगाने की बात पर  शंकरलाल यादव एवं हरिओम यादव से विवाद हो गया। विवाद के चलते बताया जा रहा है कि फावड़े और दराते से मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आई। पुलिस ने शंकरलाल की रिपोर्ट पर भेरुलाल पत्नी तेजुबाई और बहु रेखाबाई एवं भेरुलाल निनामा की रिपोर्ट पर शंकरलाल एवं पुत्र हरिओम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment