देवास।इंदौर में पश्चिमी रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर करणी सेना परिवार और किसानों ने सोमवार को ट्रैक्टरों के साथ भोपाल कूच का ऐलान किया था। किसानों के रवाना होने के कुछ देर बाद ही पुलिस और प्रशासन ने उन्हें शिप्रा चौराहे पर रोक दिया।किसानों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बन गई। किसानों का आरोप है कि उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। आंसू गैस के गोले दागे गए। इसमें 7 किसान घायल हो गए। इस कार्रवाई के बाद किसान बरलाई जागीर में धरने पर बैठ गए।