देवास। मंगलवार को जनसुनवाई में एक विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घर से निकालने के आरोप लगाए। हाटपीपल्या तहसील के भोपापुरा निवासी टीना का कहना है कि वह इन सबके बावजूद अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।टीना ने आवेदन में बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उससे दहेज की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने पहले भी थाना हाटपीपल्या में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत न्यायालय में भी प्रकरण दायर किया था।समझौते के बाद फिर शुरू हुई दहेज की मांग-विवाहिता के अनुसार, ससुराल पक्ष ने भविष्य में प्रताड़ित नहीं करने का भरोसा देकर समझौता किया था। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से दहेज की मांग शुरू हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उससे 7 लाख रुपए मांगे गए। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उसका कहना है कि मारपीट में उसका सिर फोड़ दिया गया। इसका वीडियो भी उसके पास है।
‘ दहेज प्रताड़ित होने के बावजूद भी पति संग रहना चाहती विवाहिता, ससुराल पक्ष मांग रहा- 7 लाख