नाले में मिला युवक का शव:सुबह घर से निकला था, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

देवास।भौंरासा थाना क्षेत्र के सिकखेड़ी नाके के पास सोमवार दोपहर पानी से भरे नाले में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान जामगोद निवासी 35 वर्षीय संदीप अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment