फर्नीचर शोरूम-गोदाम में भीषण आग:सोफा, बेड-अलमारी से भरे थे; 5 घंटे में काबू पाया

भोपाल। हमीदिया रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे सोफा, बेड-अलमारी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।आग सुबह साढ़े 5 बजे लगी, जो 10:20 बजे काबू में आ पाई। इस तरह करीब 5 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। फतेहगढ़, बोगदा पुल, कबाड़खाना, बैरागढ़ और गांधीनगर से दमकलें मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर नौशाद अली ने बताया कि दमकल और टैंकरों के जरिए आग काबू में की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment