युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, :जिला अस्पताल में मौत:मर्ग कायम कर कारणों की जांच जारी

देवास।देवास के 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, नागदा निवासी लखन पिता जगन्नाथ (25) ने रविवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।मृतक के भाई राहुल ने बताया कि शनिवार को उनकी लखन से सामान्य बातचीत हुई थी। रविवार सुबह अचानक उसके जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिजनों के अनुसार, लखन मिस्त्री का काम करता था। उसने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक के आत्मघाती कदम उठाने के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment