देवास। शांति नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में 38 वर्षीय नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। नितेश अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दुर्गेश वहां पहुंचा और बिना किसी बातचीत के तलवार से लगातार कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
दिनदहाड़े युवक पर तलवार से घर के बाहर ताबड़तोड़ हमला; आरोपी बदमाश फरार