महाकाल सवारी व्यवस्था में सुझाया बदलाव:कलेक्टर को लिखा पत्र

उज्जैन।महापौर मुकेश टटवाल ने श्रावण मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की शाही सवारी की व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को एक विस्तृत पत्र भेजा है।महापौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि महाकाल की सवारी के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन आते हैं। हालांकि, पालकी के आसपास पुजारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अन्य प्रभावशाली लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के कारण आम श्रद्धालुओं को भगवान की एक झलक पाने में कठिनाई होती है।टटवाल ने सुझाव दिया है कि पालकी के बिल्कुल करीब केवल उन्हीं लोगों को अनुमति मिलनी चाहिए जिनकी धार्मिक या प्रशासनिक रूप से वास्तविक आवश्यकता हो।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment