शादी के 6 माह बाद टूटा सात जन्मों का रिश्ता, फरार आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। त्रिवेणी स्थित छोटी रपट से बाइक सहित दंपति बुधवार-गुरूवार रात क्षिप्रा में गिर गये थे। हादसे में डूबने पर पत्नी रीतू 28 साल की डूबने से मौत हो गई थी। पति पवन की तैरना जानता था जिसके चलते उसकी जान बच गई। घटनाक्रम सामने आने पर नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। एसआई रूकमणी ने बताया कि परिजनों से चर्चा में सामने आया कि दोनों की शादी 6 माह पहले हुई थी। रीतू सिहोर की रहने वाली थी, पति पवन शाजापुर के कालापीपल स्थित ग्राम कोठड़ी का रहने वाला है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ था, जिसके बाद परिवार की राजी मर्जी  शादी हुई थी। रीतू एक पैर से दिव्यांग थी। पवन फायनेंस कंपनी में काम करता था और दोनों उज्जैन स्थित नानाखेड़ा क्षेत्र के केटीएम शोरूम के पास किराये से रहते थे। पति पवन ने बताया कि दोनों इंदौररोड स्थित ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। उसने रीतू को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसका साथ छूट गया।
नागझिरी क्षेत्र में हुई मारपीट की गंभीर घटना में फरार चल रहे आरोपी को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी बंटी उर्फ मिंडी उर्फ हेमराज पिता तेजकरण सोलंकी निवासी न्यू इंद्रानगर  नागझिरी पर पांच माह पहले धारा 296-बी, 115(2), 119(1), 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था ,उसके खिलाफ पूर्व में भी अपराध दर्ज से जिसके चलते गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। उसके ठिकानों का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच को कमान सौंप गई थी। इनामी फरार आरोपी के गिरफ्त में आने पर गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment