महिदपुर रोड। ग्राम गोगापुर की पूजा आंजना का राजस्थान में कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता पद पर चयन होने पर ग्राम के प्रभुलाल शर्मा, जनपद सदस्य बाबूदास बैरागी, बलवंत सिंह आंजना, योगेश जैन आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। पूजा आंजना गांव के कृषक जगदीश साधना की बेटी है उसकी शिक्षा नवोदय विद्यालय में हुई पूजा ने राजस्थान सरकार के कृषि विभा ग में सहायक कृषि अभियंता पद पर आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा दी थी जिसमें उसका चयन हुआ।
गोगापुर की पूजा आंजना का राजस्थान में सहायक कृषि अभियंता के पद पर चयन