दूसरे डेयरी के फर्जी बिल देकर सप्लाई हो रहा था पनीर: खाद्य विभाग ने जब्त कर सेंपल भेजे

उज्जैन।उज्जैन  खाद्य विभाग ने पनीर सप्लाई से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा, जो एक डेयरी से पनीर लाकर दूसरी डेयरी के नाम का बिल होटल संचालकों को दे रहा था। टीम ने पनीर के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और मामले की सूचना पुलिस को भी दी जा रही है।जानकारी के अनुसार अतुल बढ़वार नामक युवक रोज की तरह महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित चौबीस खंभा माता मंदिर के पीछे संचालित सतयुग इन होटल में पनीर की सप्लाई करने पहुंचा था। इसी दौरान शिकायत के आधार पर पहले से मौजूद खाद्य विभाग की टीम ने उसे रोककर पूछताछ की।खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा और बीएस देवलिया की पूछताछ में सामने आया कि अतुल नागझिरी स्थित यशोदा डेयरी से पनीर खरीदकर लाता था, लेकिन होटल संचालकों को फ्रीगंज स्थित मधुर डेयरी के नाम का बिल उपलब्ध कराता था।जांच के दौरान टीम ने युवक के पास मौजूद पनीर जब्त कर लिया और उसके नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए। साथ ही पुराने बिल और संबंधित लाइसेंस भी मांगे गए हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment