उज्जैन। पीपली नाका क्षेत्र में मंगलवार सुबह सीवरेज चेंबर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में नीचे उतरे दो अन्य कर्मचारी भी बेहोश हो गए। मौके से गुजर रहे उज्जैन पुलिस अधीक्षक की तत्परता और रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।जानकारी के अनुसार पीपली नाका स्थित सीवरेज चेंबर जाम होने की सूचना पर सुबह करीब 11 बजे टाटा कंपनी के सीवरेज प्रोजेक्ट से जुड़े सफाईकर्मी अशोक, गोपाल डाबी और रमेश चौहान जेटिंग मशीन के साथ सफाई के लिए पहुंचे थे।सबसे पहले अशोक चेंबर में उतरा, लेकिन पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और जहरीली गैस की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए गोपाल डाबी चेंबर में उतरा, लेकिन वह भी गैस के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद रमेश चौहान दोनों को निकालने के लिए नीचे गया, लेकिन वह भी गैस की वजह से अचेत हो गया।
चेंबर सफाई के दौरान गैस से सफाईकर्मी की मौत: 2बेहोश, S P ने रेस्क्यू टीम बुलाकर बाहर निकलवाया