उज्जैन।सोमवार रात उज्जैन के पंथ पिपलाई में बलराम जाट ढाबे के पास उज्जैन आ रही बस ने सड़क पर बैठी दो गायों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गायों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए।उन्होंने पहले यात्रियों को सुरक्षित उतारा, फिर पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए और बस में आग लगा दी। इससे पूरी बस जलकर खाक हो गई। बस इंदौर के विधायक शुक्ला की बताई जा रही है। आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया और उज्जैन-इंदौर रोड पर अफरा-तफरी मच गई।नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि दो गायों की मौत के बाद कुछ लोगों ने बस को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, आशंका है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट से लगी। मामले की जांच की जा रही है।
विधायक की बस को फूंका;पत्थरबाजी कर शीशे तोड़े : गायों को टक्कर मारने से गुस्साए ग्रामीण