घर में घुसे सांप ने युवक को काटा: इलाज के दौरान मौत; मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र के गांधी नगर इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर में घुसे जहरीले सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी युवक घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने का पता चलते ही परिजन घबरा गए और तत्कालयुवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।राजेश पेशे से मिस्त्री का काम करते थे। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद परिजनों ने सांप पकड़ने वाले रेस्क्यू टीम को बुलाया। टीम ने घर में तलाश शुरू की तो सांप घर के पीछे बने कमरे में छिपा मिला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने जहरीले सांप को पकड़ लिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment