उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक की लापरवाही का मामला सामने आया है। एक ई-रिक्शा चालक ने यात्री को वाहन की छत पर बैठाकर सफर कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।वीडियो में ई-रिक्शा में एक यात्री वाहन की छत पर बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो संज्ञान में आते ही यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
श्रद्धालु को ई-रिक्शा की छत पर बैठाया:रिक्शा ओवरलोड करके घुमाया, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज